Agra News: The Christian community became emotional remembering Jesus on
Agra Traffic Update : Traffic Jam on High Way in Agra #agranews
आगरालीक्स…(Agra News 28th June) आगरा में हाईवे पर जाम में फंसे वाहन, गर्मी से हाल बेहाल। आगरा में सोमवार को साप्ताहिक बंदी समाप्त होने के साथ ही बाजार खुल गए हैं। इसके साथ ही जगह जगह जाम लग गया है, सबसे ज्यादा जाम हाईवे पर लगा हुआ है। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर भगवान टाकीज तक जाम लगा हुआ है।
गर्मी में जाम से लोगों का बुरा हाल
गर्मी में जाम में फंसने से लोगों का बुरा हाल है। हाईवे पर घंटों से जाम लगा हुआ है, इसके साथ ही बेलनगंज, रावतपाडा, किनारी बाजार, बिजली घर पर भी जाम हैं। बाजारों में भीड से समस्या आ रही है।
एमजी रोड पर राहत
अक्सर लोग जाम में एमजी रोड पर फंस जाते हैं लेकिन आज राहत है। एमजी रोड पर सामान्य यातायात चल रहा है, एमजी रोड पर जाम नहीं है। लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं हो रही है। सामान्य यातायात है।