आगरालीक्स.. 15 अक्टूबर से सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स खुल रहे हैं, इसके लिए एसओपी जारी कर दी गईं हैं।
अनलॉक 5 में सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स के साथ ही चरणबदृध तरीके से स्कूल खुलने जा रहे हैं, इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई हैं।
ये होगी व्यवस्था
सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में जितनी सीटें हैं, उसकी 50 पफीसद सीटों पर ही दर्शक बैठ सकेंगे
जिस सीट को खाली छोडना है उस पर लिखना होगा कि इस सीट पर ना बैठें
शारीरिक दूरी का पालन करना होगा
सिनेमा हाल में हाथ धोने और सेनेटाइजर का प्रयोग करना होगा
आरोग्य सेतू एप इंस्टाल होने पर ही प्रवेश मिलेगा
प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग होगी, बुखार होने पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे