आगरालीक्स…(Agra News 12th July) आगरा में आज 62 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है, दूसरी डोज कैसे लगेगी। जल्द 12 से 18 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगाने पर निर्णय लिया जाएगा।
इस तरह लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज
वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए स्लाट बुक कराने की जरूरत नहीं है, केंद्र पर चले जाएं, अपना प्रमाण पत्र और मोबाइल साथ लेकर जाएं, आधार कार्ड भी ले जाएं। वैक्सीन उपलब्ध होने पर दूसरी डोज लगा दी जाएगी, हर केंद्र पर दूसरी डोज के लिए वैक्सीन की 50 डोज उपलब्ध कराई जा रही हैं।
18 से 44 की उम्र के लोगों को अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद वैक्सीन
जबकि 18 से 44 की उम्र के लोगों को भी अप्वाइंटमेंट बुक कराने पर ही वैक्सीन लगाई जा रही है। कोविन एप पर स्लाट बुक कराने के बाद ही 18 से 44 की उम्र के लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं।
12 से 18 की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन जल्द
नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पाल का कहना है कि जाइडस कैडिला की डीएनए आधारित वैक्सीन के परीक्षण परिणाम सकारात्मक हैं, लेकिन अभी समीक्षा चल रही है, आपात इस्तेमाल की अनुमति मिलने के बाद यह वैक्सीन लगाई जा सकेगी।
सितंबर में पूरा होगा कोवाक्सीन का परीक्षण
कोवाक्सीन का दो से 18 साल के बच्चों पर परीक्षण चल रहा है, यह सितंबर में पूरा होगा।