आगरालीक्स …..(Agra News 27th September)आगरा के 58 फीसद लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, आज रिकॉर्ड 90 हजार के लगाई गई वैक्सीन।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देश पर विशेष टीकाकरण (टीका उत्सव) अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार को भी विशेष अभियान के तहत टीका उत्सव मनाया गया। सीएमओ ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जल्द से जल्द और अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने लक्ष्य रखा गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार को आयोजित हुए टीका उत्सव में 90364 लोगों ने टीका लगवाया। 66944 पहली डोज और 23420 को दूसरी डोज लगाई गई। डीआईओ ने बताया कि लोगों को सुविधा देने के लिए टीका उत्सव में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी गई थी। आधार कार्ड लाने पर लोगों का टीकाकरण किया गया।