आगरालीक्स ..(Agra News 4th July)आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए आज स्लाट बुक होंगे, पांच और छह जुलाई के लिए वैक्सीन के अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं, जानें कैसे.
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की लाइन लग रही है, लेकिन रविवार को वैक्सीन नहीं लग रही है। अब सोमवार से वैक्सीन लगेगी।
पांच और छह जुलाई के लिए अप्वाइंटमेंट होंगे बुक
कोविन एप पर पांच और छह जुलाई के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। रविवार को सुबह 10 बजे स्लाट खोले जाएंगे, कोविन एप पर पंजीकरण कराने के बाद अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। पांच और छह जुलाई के अप्वाइंटमेंट बुक किए जा सकेंगे।
50 फीसद लोगों का केंद्र पर होगा पंजीकरण
वैक्सीन लगवाने के लिए नई व्यवस्था की गई है, 50 फीसद लोगों को अप्वाइंटमेंट बुक कराने पर वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, 50 फीसद लोगों का केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी।