आगरालीक्स.. ( Agra Crime News ) आगरा में दुकान के बाहर बुजुर्ग का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी। वीडियो।
आगरा के फाउंड्री नगर में 62 साल के कन्हैया लाल की दुकान है, आस पास में बड़ी संख्या में फैक्ट्री हैं। शुक्रवार सुबह दुकान के बाहर पेड़ पर बुजुर्ग का शव लटका मिला, पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि दुकान को हटाने के लिए विवाद हुआ था, सुबह पेड़ पर शव लटका मिला।
पुलिस जांच में जुटी, आक्रोश
बुजुर्ग की मौत की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।