Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra Video News: A special campaign will be run on Saturday at all booths regarding SIR…#agranews
आगरा

Agra Video News: A special campaign will be run on Saturday at all booths regarding SIR…#agranews

302

आगरालीक्स…क्या आप भी है एसआईआर को लेकर मिले नोटिस से परेशान. या मतदाता सूची में आपका नाम नहीं है, आपकी समस्या का हो जाएगा समाधान. कल शनिवार को सभी बूथों पर चलेगा विशेष अभियान…डीएम ने जारी किया वीडियो

एसआईआर को लेकर इस समय बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं. उनको बीएलओ की ओर से नोटिस मिला हुआ है और इस नोटिस का जवाब लोगों को देना है लेकिन फिर भी कई लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. ऐसे में अगर आप भी नोटिस को लेकर परेशान हैं तो शनिवार को अपने पास के मतदान बूथ पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक जा सकते हैं. शनिवार 31 जनवरी को प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

शुक्रवार को इसको लेकर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता की और विशेष प्रगाण पुनरीक्षण के अंतर्गत 31 जनवरी (शनिवार) के दिन प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक “विशेष अभियान“ चलाए जाने के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06-01-2026 को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जा चुका है. ड्राफ्ट रोल आलेख्य प्रकाशन को सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा पढ़ा जाएगा, जिन मतादाताओं का किसी कारणवश नाम सूची में नहीं है वे अपने बूथ पर जाकर अपने बीएलओ से मिलकर उसकी जांच कर फॉर्म-6 और डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं.

नए मतदाता भी करा सकते हैं अपने नाम शामिल
उन्होंने यह भी अपील की कि यह बहुत महत्वपूर्ण अभियान है मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु अपना रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का ईपिक/मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति बूथ पर अवश्य ले जाएं, उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अर्हता तिथि 01-01-2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे अथवा कर चुके हैं ऐसे पात्र नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम अपना नाम जुड़वा सकते हैं. उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र पर जिन मतदाताओं द्वारा मोबाइल नंबर अंकित नहीं किया गया है, उनका मोबाइल नंबर लेकर दर्ज करा सकते हैं। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 06-02-2026 तक हैं. जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे पात्र नागरिक जो अर्हता तिथि 01-01-2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे अथवा कर चुके हैं ऐसे पात्र नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आलेख्य प्रकाशन अवधि दिनांक 06-01-2026 से 06-02-2026 तक मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी को कार्य अवधि में निर्धारित फार्म-6, 6, 7, 8, भरकर प्राप्त करा सकते हैं.

हर बूथ पर बैठेंगे बीएलओ
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में विशेष अभियान की तिथि 31-01-2026 (शनिवार) निर्धारित की गयी हैं। उक्त विशेष अभियान तिथि में बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अपने-अपने मतदेय स्थलों पर प्रातः 11-00 बजे से सायं 04-00 बजे तक उपस्थित रहकर आलेख्य मतदाता सूची तथा गणना चरण के दौरान अनुपस्थित, मृतक, दोहरी प्रविष्टि, अनट्रेस्ड तथा स्थानान्तरित मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनायी जायेगी। बूथों पर मतदाता पंजीकरण से संबंधित फार्म-6, 7 व 8 तथा घोषणा पत्र भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया है कि साथ ही जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है का फार्म-7 भरा जाएगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते है यह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

आगरा

Agra News: The Varshayog Kalash Sthapana ceremony commenced at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ....

आगरा

Agra News: Secretary, District Legal Services Authority inspected the mental hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक चिकित्सालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने...

आगरा

Agra : A crowd of thousands of devotees flocked to hear Jaya Kishori at the Shrimad Bhagwat Katha at Rajdevam, Agra

आगरालीक्स…रिश्ता कोई हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं..आगरा के राजदेवम में...

error: Content is protected !!