आगरालीक्स…(Video )आगरा से वायुसेना का सी—17 विमान 73 डॉक्टरों और एक पैरा फील्ड अस्पताल के साथ श्रीलंका पहुंचा. दित्वाह चक्रवात से तबाह हो गया है श्रीलंका…
श्रीलंका इस समय चक्रवात दित्वाह की चपेट में आकर तबाह हुआ पड़ा है और भयंकर संकट से जूझ रहा है. श्रीलंका में सड़कें और पुलों का हिस्सा नष्ट हो चुका है. इसमें अभी तक 410 लोगों की मौत हो चुकी है और 336 लोग लापता हैं. इस संकट की घड़ी में भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया है जिसके तहत भारत की ओर से राहत सामग्री के साथ जरूरतों की चीजें श्रीलंका तक पहुंचाई ज रही हैं. आगरा में भारतीय वायुसेना के केंद्र से मंगलवार को 73 डॉक्टरों को लेकर सी-17 विमान कोलंबों पहुंचाया गया है.