यूपीलीक्स…गोलगप्पा खाने के लिए महिला ने मुंह खोला और खुला ही रह गया. अजब घटना से हर कोई हैरान. गोलगप्पे वाला भी घबरा गया…जानें क्या है पूरा मामला
गोलगप्पों को देखते ही अक्सर मुंह में पानी आ जाता है लेकिन एक महिला के लिए गोलगप्पा खाना मुश्किल में डाल गया. यूपी के औरैया से यह अजब गजब मामला सामने आया है. इसमें एक महिला ने गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोला लेकिन उसका मुंह खुला का खुला रह गया. उसका मुंह बंद भी नहीं हुआ. महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. महिला की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है.दिबियापुर के गांव गौरी किशनपुर में 42 वर्षीय महिला रहती है. वह किसी काम से औरैया आई थी. इटावा रोड स्थित सरकार अस्पताल के सामने शनिवार दोपहर को वह एक चाट के ठेले पर गोलगप्पे खाने के लिए पहुंची. जैसे ही उसने गोलगप्पा खाने के लिए मुंह खोला तो उसका जबड़ा उतर गया और उसका मुंह खुला का खुला रह गया. काफी कोशिश के बाद भी जब मुंह बंद नहीं हुआ तो उसे जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने पहले महिला का जबड़ा चढ़ाने काप्रयास कियालेकिन वह कामयाब नहीं हुए. इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया.
महिला को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि अक्सर जोर से जम्हाई लेने और मुंह बहुत खोलने या किसी चोट की वजह से जबड़ा उतर जाता है. कुछ समय इलाज के बाद मुंह ठीक हो जाता है. महिला को भर्ती कर लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है.