आगरालीक्स…आगरा में प्लॉट लेने से पहले अच्छे से जांच लें, शाहगंज वार्ड में 10 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर. देखें वीडियो
आगरा विकास प्राधिकरण के क्षेत्रान्तर्गत शाहगंज वार्ड में हरिकांत यादव व विमला देवी द्वारा सिरोली रोड, बमरौली अहीर, शाहगंज वार्ड, आगरा पर लगभग 10000 वर्गमी0 क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण द्वारा उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के अन्तर्गत ध्वस्त कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियन्ता (इंजी० प्रमोद कुमार) एवं अवर अभियन्ता ( इंजी० विशाल शर्मा) के नेतृत्व में सुपरवाईजर (श्री सुलेन्द्र सिंह) प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ता एवं जे०सी०बी के सहयोग से संपादित की गयी।
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार आगरा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले ताजगंज वार्ड में भी दो कॉलोनियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. इस दौरान कॉलोनी में बनाई गई सीसी रोड, बाउंड्री वॉल और मुख्य गेट को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया. वहीं इसी वार्ड में नक्शे के विपरीत निर्माण किए जाने के एक अन्य मामले में प्राधिकरण की टीम ने संबंधित निर्माण को सील कर दिया. एडीए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण की जांच की और नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया. प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है.