फिरोजाबादीक्स…रेस्टोरेंट में बने कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले कई कपल. पुलिस ने मारा छापा.
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा है. रेस्टोरेंट के अंदर बने कमरों में पुलिस ने कई कपल को आपित्तजनक हालत में पकड़ा है. इसके अलावा दो और युवकों को भी हिरासत में लिया गया है. यह अवैध गतिविधियां महावीर नगर स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट पर चल रही थीं. पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट में अनैतिक और अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं सूचनाओं पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर मौके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने अब होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है. होटल संचालक और कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी हाने के बाद दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.