आगरालीक्स …..आगरा में तेज स्पीड कार ने एक्टिवा सवार युवती में मारी टक्कर, युवती कई फीट उछलकर गिरी। सीसीटीवी आया सामने। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।

आगरा के मारुति एस्टेट रोड से महिला जा रही थी, उसने कट से यूटर्न लिया। इसी दौरान दूसरी तरफ से तेज स्पीड कार आई। यूटर्न लेकर एक्टिवा सवार युवती आगे बढ़ी, तेज स्पीड कार के ब्रेक नहीं लग सके और एक्टिवा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती कई फीट उछलकर दूर जाकर गिरी और एक्टिवा दूसरी तरफ गिर गई। वाहन चालकों ने भी ब्रेक लगा दिए लेकिन कोई कुछ समझ नहीं सका।
कार सवार मौके से भाग गया
कुछ सेकंड के लिए कार रुकी, युवती एक तरफ और एक्टिवा उससे कुछ दूरी पर जाकर गिरी। लोग कुछ समझ पाते, कार सवार वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने युवती को उठाया, उनके हाथ और पैर में चोट आई है। इस मामले में युवती के बेटे मृदुल ने थाना जगदीशपुरा में कार सवार के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस सीसीटीवी से कार सवार की जानकारी जुटा रही है।