Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra Video News : Fake Medicine gang mastermind Mohit reaches Agra in Himachal Pradesh Police custody, #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Video News : Fake Medicine gang mastermind Mohit reaches Agra in Himachal Pradesh Police custody, #agra

285

आगरालीक्स..नकली दवा के गिरोह के सरगना मोहित बंसल को हिमाचल पुलिस आगरा लेकर पहुंची। पॉश कॉलोनी में रहने वाले मोहित बंसल की आगरा के फव्वारा दवा बाजार में एमएच फार्मा के नाम से दुकान है। पुलिस और औषधि विभाग की टीम एमएच फार्मा की जांच करेगी, इसमें बड़ी संख्या में नकली दवाएं मिलने की आशंका है।


22 नवंबर को बद्दी हिमाचल प्रदेश की औषधि विभाग की टीम ने आगरा नंबर की क्रेटा कार को चेकिंग के लिए रोका था, कार में बड़ी मात्रा में दवाएं रखी थी, जांच करने पर पता चला कि कार में रखी दवाएं यूएसवी, सिपला और इपका कंपनी की थी और दवाएं नकली थी। पुलिस ने आगरा के कमला नगर निवासी नकली दवा का गिरोह चला रहे मोहित बंसल और विजय कौशल निवासी मध्य प्रदेश, अतुल गुप्ता को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने मोहित बंसल से पूछताछ करने के बाद गिरोह के द्वारा बद्दी में नकली दवा बनाने की फैक्ट्री और गोदाम को सील कर दिया। यहां से एक करोड़ से अधिक की दवाएं जब्त की गई हैं।
पुलिस रिमांड पर मोहित बंसल को फव्वारा दवा बाजार लेकर पहुंची पुलिस
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मोहित बंसल को रिमांड पर लिया है, रिमांड पर पुलिस मोहित बंसल को अपने साथ लेकर उसकी फर्म, फव्वारा दवा बाजार थाना कोतवाली के एमएच फार्मा पर लेकर पहुंची। पुलिस और औषघि विभाग की टीम एमएच फार्मा में रखी दवाओं की जांच करेगी। इसके साथ ही मोहित बंसल की निशानदेही पर अन्य जगह भी छापे मार कार्रवाई कर सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

error: Content is protected !!