आगरालीक्स…… आगरा में कारोबारी की कोठी में आधी रात को लगी भीषण आग, आग की लपटें तेज होने के साथ धुआं उठने से सांस लेने में परेशानी।

आगरा के न्यू आगरा में कोठी नंबर बी 21 में जूता कारोबारी चंद्र प्रकाश पोपतानी रहते हैं, कोठी में तीसरी मंजिल पर कमरा है। सोमवार रात को तीसरी मंजिल पर बने कमरे में जूता कारोबारी चंद्र प्रकाश पोपतानी थे, वे कमरे से निकल कर नीचे जा रहे थे। इसी दौरान कमरे में लगे एसी से धुआं निकलने लगा। उन्होंने शोर मचा दिया।
आग बुझाने में जुट गए स्थानीय लोग
आग लगने का शोर मचाने पर कोठी में भूतल पर रह रहे उनके बेटे भी आ गए, सबसे पहले लाइट बंद कर दी। स्थानीय पार्षद मनोज सहित अन्य स्थानीय लोग भी आ गए। उन्होंने आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया। लेकिन आग की लपटें तेज होती गई।
धुआं उठने से होने लगी परेशानी
कमरे में धुआं भर गया, इससे आग बुझाने में जुटे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लाइट आन कर दी गई। पुलिस भी पहुंच गई। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
एसी में शार्ट सर्किट से लगी आग
आग लगने का कारण एसी में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से उठे धुआं से लोगों की सांस फूलने लगी।