Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Video News : Navodaya Vidhyalaya Nurse & her 65 year old sister found dead in house in Agra #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Video News : Navodaya Vidhyalaya Nurse & her 65 year old sister found dead in house in Agra #Agra

156

आगरालीक्स…. (वीडियो न्यूज)… आगरा की दो बहनें, मौत के चार दिन बाद चला पता। एक नवोदय विद्यालय में नर्स रही तो दूसरी दिल्ली से आगरा आकर रहने लगी। पोस्टमार्टम से खुलेंगे कई राज।


आगरा के अर्जुन नगर स्थित राम वाटिका स्थित कोठी में प्रथम तल पर मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली 62 साल की मधुमिता वर्ष 2004 से रह रहीं थी, 2018 में उनकी बड़ी बहन 65 साल की ऋतु बसू दिल्ली से आगरा आ गईं थी। दोनों अविवाहित थी, चार बहनों में से एक बहन नंदिता कानपुर में रहती हैं तो दूसरी हैदराबाद में। कानपुर में रह रही बहन दोनों का खर्चा उठा रहीं थी।


चार दिन पहले मौत की आशंका
मकान का भूतल सुनील जैन ने खरीद लिया था लेकिन वे रहते नहीं थे। प्रथम तल पर दोनों बहनें रहती थी। चार दिन से दूधिया हर रोज उनके गेट पर आवाज लगाता था लेकिन दरवाजा न खुलने पर लौट जाता था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सुनील को बताया, वे मकान पर पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। भूतल ​का हिस्सा सुनील के पास था इसलिए एक चाबी उनके पास रहती थी। उन्होंने गेट खोला तो प्रथम तल से दुर्गंध आ रही थी, गेट बंद था। वे पुलिस चौकी पहुंच गए, पुलिस को साथ लेकर पहुंचे, इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में बड़ी बहन ऋतु का शव बेड पर छोटी बहन मधुमिता का शव सोफे पर पड़ा हुआ था। चार दिन पहले मौत होने की आशंका है।


नवोदय विद्यालय में नर्स थी मधुमिता
पुलिस जांच में सामने आया है मधुमिता नवोदय विद्यालय में नर्स थी, 2004 से आगरा में रह रहीं थी। बड़ी बहन भी आगरा आ गईं थी और मधुमिता उनकी देखरेख कर रही थी। कानपुर की रहने वाली उनकी बहन नंदिता भी आगरा आ गईं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार रात 10 बजे छोटी बहन मधुमिता से बात हुई थी, उन्होंने बताया था कि बड़ी बहन ऋतु की तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद नंदिता ने फोन किया लेकिन नहीं उठा। शु​क्रवार को पोस्टमार्टम होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

error: Content is protected !!