आगरालीक्स ..(वीडियो )आगरा में कान्वेंट स्कूल की छात्रा के आपत्तिजनक और अश्लील फोटा व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला ब्वायफ्रेंड अरेस्ट, एसीपी मयंक तिवारी का कहना है कि एफआईआर में छात्राओं के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर गैंग ब्लैकमेल कर रहा था, ऐसा नहीं था। जांच में तथ्य गलत मिले हैं। एक छात्रा को उसका साथी ब्लैकमेल कर रहा था, उसे जेल भेज दिया है।
ये है मामला
शास्त्रीपुरम की रहने वाली और कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने एक एनजीओ से संपर्क किया. एनजीओ के अनुसार, छात्रा ने बताया कि उसका एक बॉयफ्रेंड था जो कि पास के ही एक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ता था. दोनों जब भी मिलते थे सेल्फी व फोटोज ले लिया करते थे. लेकिन कुछ महीने बाद ही उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. छात्रा ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि उसके पास उसकी न्यूड तस्वीरें व वीडियोज हैं. यह सुनते ही छात्रा घबरा गई, उसने पूछा कि फोटो और वीडियो कहां से मिले हैं तो फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारे बॉयफ्रेंड से मिले हैं. इस पर छात्रा ने फोन काट दिया और अपने बॉयफ्रेंड को कॉल किया. लेकिन उसने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया और फोन काट दिया.
छात्रा ने बताया कि फोन करने वाले लड़के ने दोबारा उसको कॉल किया और उसे मिलने के लिए बुलाने लगा. फिर इसके बाद कई लड़कों के कॉल आने लगे. परेशान छात्रा ने एक दिन अपनी स्कूल दोस्त को इसके बारे में जानकारी दी तो खुलासा हुआ कि उसके साथ भी ऐसा ही हुआ है. इसके बाद छात्राओं ने पुलिस के जाने की बजाय एनजीओ से संपर्क किया।
34 के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा
पुलिस ने एनजीओ के शिकायत पर 34 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस को इनमें 9 के नाम तो मिल गए हैं लेकिन बाकी अभी अज्ञात हैं. जिनके नाम आए हैं वे सभी स्टूडेंट और नाबालिग हैं. एनजीओ ने दावा किया है कि आरोपी के पास से उन्हें न्यूड तस्वीरें व वीडियो मिले हैं. इन फोटोज और वीडियो के जरिए इन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था.