आगरालीक्स…(Video) आगरा में आज संडे को ताजमहल रहा हाउसफुल. 32 हजार से अधिक पर्यटकों ने निहारा ताजमहल. कोहरे के आगोश में भी छुपा ताज…
आगरा में इस समय पर्यटन सीजन चल रहा है. देश विदेश से पर्यटक आगरा आकर ताजमहल का दीदार कर रहे हैं. मौसम अच्छा होने के कारण आगरा आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है. आज संडे छुट्टी वाला दिन होने के कारण सुबह से ही ताजमहल पर्यटकों से हाउसफुल रहा. शाम को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आज रविवार को 32319 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया. इनमें 30466 भारतीय पर्यटक रहे तो वहीं 1631 विदेशी टूरिस्ट शामिल रहे. इसके अलावा 231 पर्यटक सार्क देशों से भी रहे. कोहरे के आगोश में छुपा ताजमहलआगरा में इस सीजन का पहला कोहरा आज छाया. ताजमहल को सुबह—सुबह देखने पहुंचे पर्यटकों को ताजमहल ही नहीं दिखाई दिया. ताजमहल कोहरे के आगोश में छुपा रहा. हालांकि जैसे—जैसे दिन निकलता रहा ताजमहल का दीदार होता रहा और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती रहे.