आगरालीक्स…. आगरा में कैदी को हथकड़ी लगाकर ताजमहल देखने पहुंचे पुलिस कर्मी, वीडियो हो रहा वायरल। ( Agra Video News : Police person with prisoner not given entry in Taj Mahal)
आगरा में मंगलवार को बाहर के राज्य के पुलिस कर्मी ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे, जीप में चार पुलिस कर्मी थी और उनके साथ एक कैदी था, कैदी के हथकड़ी लगी थी। पुलिस कर्मी कैदी को लेकर ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे, टिकट खरीदने के बाद ताजमहल के प्रवेश द्वार में जाने लगे।
गेट पर ही रोक दिया
कैदी के हाथ में कथकड़ी लगी थी और पुलिस कर्मी उसे पकड़े हुए थे। ताजमहल के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और ताजमहल में प्रवेश नहीं करने दिया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।