आगरालीक्स…. आगरा का मौसम बदला, बादल छाए, गर्मी और उमस से राहत, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान। (Agra News : Rain start in Agra)
बुधवार सुबह तेज धूप निकलने के बाद मौसम बदल गया है, बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी होने लगी है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि घने बादल छाने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
गर्मी और उमस से मिली राहत
बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से गर्मी और उमस से राहत मिल गई है, तापमान में भी गिरावट आई है। ठंडी हवा चलने लगी है।