आगरालीक्स…. आगरा में आरबीएस डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर, पूर्व मंत्री के बेटे ने ई रिक्शा चालक को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई। वीडियो के लिए क्लिक करें। ( Agra Video News : RBS, Degree College Assistant Professor beat up E Rickshaw driver in Agra)
आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज के प्रवेश द्वार के पास का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में आरबीएस कॉलेज के बीकॉम विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, पूर्व मंत्री के बेटे डॉ. संजीव पाल सिंह डंडे से एक युवक को पीट रहे हैं, उनके साथ तीन चार लोग खड़े हुए हैं। जिसे पीटा जा रहा है वह ई रिक्शा चालक था। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की थी और गुरुवार को वीडियो वायरल हुआ।
गेट के आगे ई रिक्शा खड़ने को लेकर विवाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीएस कॉलेज के असिस्टेंड प्रोफेसर डॉ. संजीव पाल सिंह का कहना है कि कॉलेज के गेट पर ई रिक्शा खड़े रहते हैं, इससे छात्रों के साथ ही शिक्षकों को परेशानी होती है। कर्मचारी ने ई रिक्शा खड़ा ना करने के लिए कहा इसे लेकर विवाद हो गया, विवाद होने के बाद ई रिक्शा चालक को डंटे से पीट दिया।
पुलिस ने की कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने ई रिक्शा चालक को पीटने वाले तीन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की है।