Sunday , 12 July 2026
Home आगरा Agra Video News: The holy Bhandara of Guru Huzur Dr. MB Lal Sahab was held at Dayalbagh…#agranews
आगरा

Agra Video News: The holy Bhandara of Guru Huzur Dr. MB Lal Sahab was held at Dayalbagh…#agranews

8

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में गुरु हुजूर डॉ. एमबी लाल साहब का पावन भंडारा हुआ. दयालबाग के अलावा देश विदेश की विभिन्न शाखाओं से आए सत्संगियों ने लिया भाग

परम गुरु हुजूर डॉ. एम.बी. लाल साहब का पावन भंडारा रविवार को दयालबाग में अत्यंत श्रद्धा, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पावन भंडारा दिवस पर प्रातःकाल आरती तथा अपराह्न में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें दयालबाग के निवासियों सहित देश-विदेश की विभिन्न शाखाओं से पधारे सतसंगी भाई-बहनों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। प्रातःकालीन आरती के अवसर पर भोर में लगभग दो बजे से ही सतसंगी भाई-बहन एवं सुपरह्यूमन स्कीम के बच्चे निर्धारित कृषि क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा कार्य में जुटने लगे। धान नर्सरी, कुआं नंबर 4 एवं नहर के उत्तर स्थित कृषि क्षेत्र में धान की पौध उखाड़ने और धान की रोपाई का कार्य जोश एवं उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। बुजुर्ग भाईसाहबान एवं बहनों ने भंडारा ग्राउंड पर निर्धारित सेवा कार्य में सहभागिता की।

खेतों में एक कप गरम दूध—अमृत पेय—के साथ चाय, रस्क एवं अन्य प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात सभी सतसंगी भाई-बहन एवं बच्चे धान की पौध उखाड़ने और रोपाई के सेवा कार्य में लग गए। परम पूज्य हुजूर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी साहब एवं परम आदरणीय रानी साहिबा जी के खेतों में पधारने के पश्चात दोनों ने सर्वप्रथम परमपुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज एवं परम गुरु हुजूर डॉ. एम.बी. लाल साहब के पावन स्वरूपों पर माथा टेका। इसके पश्चात भंडारे के पावन अवसर पर चार विशेष पाठों का आयोजन हुआ। प्रारंभिक दो पाठों में परम आदरणीय रानी साहिबा जी की भी सहभागिता रही। इसी क्रम में पी.टी., सांस्कृतिक कार्यक्रम, शारीरिक व्यायाम तथा आत्म-सुरक्षा प्रदर्शन आयोजित किए गए। सुपरह्यूमन स्कीम के बच्चों की सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सतसंगी भाई-बहनों एवं बच्चों को परम गुरु हुजूर डॉ. एम.बी. लाल साहब के पावन भंडारे की आरती का मुरमुरा एवं इलायचीदाना प्रसाद वितरित किया गया। अपराह्न में भंडारे के लिए बड़ी संख्या में सतसंगी भाई-बहन एवं बच्चे पुनः निर्धारित कृषि क्षेत्रों में पहुंचे। सभी ने उत्साहपूर्वक धान की पौध उखाड़ने एवं रोपाई के कार्य में सहभागिता की। कृषि क्षेत्र में ही भंडारे का आयोजन हुआ और प्रातःकालीन कार्यक्रमों की भांति पी.टी., सांस्कृतिक कार्यक्रम, शारीरिक व्यायाम तथा आत्म-सुरक्षा प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए। सुपरह्यूमन स्कीम के बच्चों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित सतसंगी भाई-बहनों को भाव-विभोर कर दिया। इन कार्यक्रमों के पश्चात सभी को एक नमकीन एवं एक मीठा विशेष प्रसाद प्रदान किया गया।

प्रातःकालीन आरती एवं अपराह्न के भंडारा कार्यक्रम के पश्चात परम पूज्य हुजूर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी साहब ने ई.वी. से पावन कोठी की ओर प्रस्थान करने की मौज फरमाई। दोनों अवसरों पर मार्ग में उपस्थित सतसंगी भाई-बहनों एवं बच्चों को दर्शन प्रदान करते हुए अपने नियमित क्रम के अनुसार उन्होंने ‘विशेष दया की डेयरी’ का संक्षिप्त भ्रमण किया। वहां पालतू गायों एवं भैंसों को देखते हुए परम पूज्य हुजूर पावन कोठी पधारे। पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ई-सतसंग के माध्यम से देश-विदेश में स्थित लगभग 580 शाखाओं में किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Grand and auspicious entry of three Jain monks into the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में हुआ तीन मुनिराजों का भव्य मंगल...

आगरा

Agra News: Inauguration of the entrance gate to the Mankameshwar Temple at Hathighat, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के हाथीघाट स्थित मनःकामेश्वर मंदिर सीमा प्रवेश द्वार का लोकार्पण, आकर्षक...

आगरा

Agra News: Waiting room at the electric crematorium in Agra has been air-conditioned…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजगंज विद्युत मोक्षधाम के वेटिंग रूम में लगा एसी. श्मशान...

आगरा

Mass Tree Plantation Drive in Agra: Message of Environmental Conservation Spread Across Institutions, Organizations, Universities, and SNMC

आगरालीक्स…आगरा में वृक्षारोपण महायज्ञ. सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, एसएन मेडिकल कॉलेज, डॉ....

error: Content is protected !!