आगरालीक्स…. आगरा में भीषण हादसा, तेज स्पीड ट्रक डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए कार पर गिरा। कार के साथ बाइक को चपेट में लिया। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा दिल्ली हाईवे पर बुधवार को भीषण हादसा हुआ। मथुरा से आगरा की तरफ तेज स्पीड ट्रक आ रहा था, महिंद्रा शोरूम के सामने ट्रक अनियंत्रित हो गया, डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर आ गया। सर्विस रोड पर कार जा रही थी, ट्रक की चपेट में कार आ गई और पलट गई। उसके पीछे बाइक आ रही थी, बाइक कार के अंदर जा घुसी।
चार लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
बाइक पर अकबरा सिकंदरा निवासी ब्रजेश अपनी पत्नी को लेकर जा रहे थे, ब्रजेश और उनकी पत्नी के गंभीर चोट आने पर भर्ती कराया है। कार के पलटने से राहुल और विष्णु फंस गए, स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इन दोनों को भी भर्ती कराया है।