आगरालीक्स…(देखें वीडियो) आगरा में युवक के मर्डर का खौफनाक प्लान. पत्नी के प्रेमी ने दी हत्या की सुपारी…सिर में मारा था सूजा…तीन अरेस्ट
आगरा में 21 नवंबर को अबुउलाह कट के पास दो अज्ञात युवकों ने स्कूटी सवार सचिन पर जानलेवा हमला किया गया था. उस पर सूजे से प्रहार किया गया था लेकिन सूजा उसके सिर में घुस गया. युवक सिर में लगे सूजे के साथ एसएन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा था. युवक के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था. डॉक्टरों ने सूजे को निकाल दिया लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और वो खौफनाक राज सामने आया, जिसने सभी को हिला दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. इसमें पीड़ित युवक की पत्नी का प्रेमी भी है.पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट
घटना के अनावरण के लिए थाना न्यू आगरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया व अभियुक्तों को पहचान करने हेतु घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी. थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को मुगल रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोटर साइकिल बरामद की गयी.
पकड़े गए अभियुक्त राहुल फाइनेंस का काम करता है. सचिन की पत्नी राहुल के यहां वर्ष 2011 से काम कर रही थी. अभियुक्त राहुल ने सचिन से दोस्ती कर ली ताकि सचिन को अभियुक्त राहुल व उसकी पत्नी पर शक न हो, लेकिन वर्ष 2024 दिसम्बर में सचिन को दोनों पर शक हो गया. सचिन की पत्नी ने राहुल के ऑफिस काम करना भी बन्द कर दिया था. इस वर्ष कुछ माह पहले अभियुक्त राहुल व सचिन में झगड़ा भी हो गया था. राहुल के ऑफिस में जोगेन्द्र साफ-सफाई का काम करता था. राहुल ने जोगेन्द्र को सचिन को मरवाने के लिए 10 हजार रुपये देने को कहा. जोगेन्द्र मिट्टी के बरतन बनाने का भी काम करता है. जोगेन्द्र ने पैसों का लालच में अपने भाई करन के साथ मिलकर सचिन को जान से मारने की नियत से हमला किया था जिसमें वादी बच गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1.राहुल कुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र कुमार निवासी नुनिहाई थाना एत्माद्दौला जनपद
आगरा।
- जोगेन्द्र पुत्र स्व0 वासुदेव निवासी आंवलखेड़ा थाना बरहन जनपद आगरा।
3.करन उर्फ नैहना पुत्र मुन्नालाल निवासी आंवलखेड़ा थाना बरहन जनपद आगरा।