आगरालीक्स… आगरा में बैप्टिस्ट स्कूल के मैदान के पास महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी। वीडियो।
आगरा में शुक्रवार को थाना रकाबगंज के साईं की तकिया के पास बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान के पास झाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, महिला का शव पुराना बताया जा रहा है।
महिला के शिनाख्त के किए जा रहे प्रयास
महिला का शव मिलने के बाद पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।