आगरालीक्स ..(वीडियो न्यूज).. आगरा में आईपीएल के बाद कल से शुरू हो रहे टी 20 विश्वकप का क्रेज, घंटों मैदान पर पसीना बहा रहे युवा क्रिकेटर, भारत पाकिस्तान के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार।
एक जून को यूएसए बनाम कनाडा के बीच डालस में टी 20 विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा। टी 20 विश्व कप के लिए पांच पांच टीमों के चार ग्रुप हैं। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए है। 29 जून को बारबाडोस में फाइनल खेला जाएगा।
29 दिन तक टी 20 विश्व कप का रहेगा खुमार
एक से 29 जून तक टी 20 विश्वकप होगा। आगरा के युवा क्रिकेटरों के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल के बाद टी 20 विश्वकप का इंतजार है। पिछले कुछ समय से आगरा ने इंडियन क्रिकेट टीम और वूमेन क्रिकेट टीम को खिलाड़ी दिए हैं। आगरा के दीपक चाहर, राहुल चाहर, ध्रुव जुरैल सहित कई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। ये सभी आईपीएल का हिस्सा थे लेकिन टी 20 विश्वकप में जगह नहीं मिली है।
छुटटी में प्रैक्टिस में जुटे युवा क्रिकेटर
आगरा में गर्मियों की छुटटी चल रही है। ऐसे में युवा क्रिकेटर सुबह और शाम प्रैक्टिस कर रहे हैं दयालबाग स्थित स्पोटर्स विजार्ड क्रिकेट क्लब के संचालक व कोच तरुण सिंह ने बताया कि क्रिकेट में करियर की संभावनाएं बढ़ने के साथ ही काम्पटीशन भी बढ़ा है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है जो ज्यादा देर तक पसीना बहाएगा और प्रैक्टिस करेगा उसके लिए संभावनांए ज्यादा हैं। जिस तरह से क्रिकेट के फार्मेट में बदलाव हुआ है उसी तरह से खिलाड़ियों के लिए भी अब बालिंग, बेटिंग और फील्डिंग इन तीनों क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती बढ़ गई है।
नौ जून को न्यूयार्क में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच
क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार है। ये दोनों टीम ग्रुप ए में हैं और भारत का पाकिस्तान के साथ पहला मुकाबला नौ जून को न्यूयार्क में होगा।