Agra Video News : Woman died after Tata 407 hit bike in Agra #Agra
आगरालीक्स …आगरा में भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के हादसा, एक की मौत, तीन घायल। अनियंत्रित गाड़ी ने चार लोगों को चपेट में लिया। भीषण जाम, वीडियो। ( Agra Video News : Woman died after Tata 407 hit bike in Agra)
आगरा में सोमवार सुबह भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर भगवान टॉकीज से अब्बूउल्लाह दरगाह की तरफ जा रहे बाइक सवार को अनियंत्रित टाटा 407 ने चपेट में ले लिया। इसके बाद एक और महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
हादसे के बाद लगा जाम
हादसे में बाइक पर बैठी ताजगंज निवासी किसान देवी की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक पर एक युवक और एक युवती भी थे उन्हें चोट लगी है। वहीं, एक अन्य महिला जो डिवाइडर के पास खड़ी हुई थी वह भी घायल हो गई। अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।