आगरालीक्स…आगरा का मौसम बदला. आंधी जैसी हवाओं के बाद शुरू हई बूंदाबांदी. कई इलाकों की बिजली हुई गुल. शनिवार को तेज बारिश के आसार…
आगरा में शुक्रवार शा करीब साढ़े 8 बजे से मौसम अचानक बदल गया. आगरा के आसमान में काले घने बादलों का डेरा लग गया और तेज आंधी जैसी हवाएं चलना शुरू हो गईं. कुछ ही देर में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई. आगरा के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. कई जगह होर्डिंग और पेड़ गिरने की भी सूचनाएं हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में शनिवार को भी तेज बारिश के आसार हैं.दिन में पड़ी भीषण गर्मी
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. घरों व दफ्तरों में कूलर और एसी भी चल रहे हैं. दिन में निकल रही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/04/26) 36.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/04/26) 24.1