आगरालीक्स…आगरा में मार्च में ही भीषण गर्मी. एसी और पंखे चल रहे. दिन में निकल रही धूप में ठहरना भी मुश्किल
आगरा में मार्च के ही महीने में गर्मी भीषण हो गई है. घरों और आफिसों में एसी और पंखे चल रहे हैं. इलेक्ट्रोनिक शोरूमों में भी एसी और पंखों की बिक्री शुरू हो गई है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. प्रदेश में सबसे गर्म शहर आगरा बना हुआ है. दिन में निकल रही धूप इतनी तेज है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च में ही गर्मी 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है.