आगरालीक्स…45 डिग्री तापमान में झुलसा आगरा. आज भी प्रदेश में सबसे गर्म रही ताजनगरी. दोपहर में बारिश से मिली थोड़ी राहत…जानें आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आगरा इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है. तापमान आज 45 डिग्री सेल्सियस तक पहंच गया है. हाल ये है कि आगरा इस समय लगातार प्रदेश में सबसे गर्म शहर की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. आज भी सुबह से ही भीषण गर्मी रही. दोपहर के समय धूप इतनी तेज थी कि गाड़ियां चलाने पर शरीर झुलस रहा था. लोग मजबूरी में ही दोपहर के समय घर से बाहर निकल रहे हैं. हालांकि दोपहर को हुई बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दी है लेकिन वो भी कुछ देर के लिए. इसके बाद भी गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी गर्म हवाएं चल सकती हैं. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि 19 और 21 मई को बारिश के आसार जताए गए हैं.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/05/25) 44.5
Departure from Normal(oC) 2.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/05/25) 26.1
Departure from Normal(oC) 0.6