आगरालीक्स…आगरा में सोमवार से अधिकतर स्कूलों में शुरू हो रहे समर वैकेशन. घर—घर घूमने जाने के बन रहे प्लान, तो समर कैम्प के लिए हो रहे धड़ाधड़ रजिस्ट्रेशन
आगरा में गर्मी प्रचंड पड़ रही है. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गर्मी के कारण आगरा के अधिकतर स्कूलों में सोमवार 19 मई से समर वैकेशन शुरू होने जा रहा है. कई कान्वेंट व निजी स्कूलों में सोमवार से गर्मियों की छुट्टियां पड़ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं तो कई स्कूलों में अगले सप्ताह से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी. यानी लगभग 40 दिन तक बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा. यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के रिजल्ट भी घोषित हो चुके हैं. ऐसे में बच्चों के लिए छुट्टियां मस्तीभरी होने वाली हैं.घर—घर घूमने जाने का प्लान
गर्मी के दिनों में अक्सर आगरा से कई फैमिलीज बाहर किसी ठंडे स्थान पर घूमने के लिए जाती हैं. कई फैमिलीज ने तो मार्च के महीने में ही रिजर्वेशन करा रखा है और टूर प्लान बना रखा है. जिन परिवारों में अभी तक प्लान नहीं बना है अब वहां भी गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बन रहा है.
आगरा से वैसे गर्मियों में सबसे ज्यादा लोग उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों और ठंडे स्थलों पर जाते हैं. वैसे आगरा के लोगों को नैनीताल, मंसूरी, कुल्लू मनाली, शिमला, सबसे ज्यादा पसंद आता है और अक्सर यहां के लोगों का प्लान इन्हीं स्थलों की ओर होता है लेकिन इस बार लोगों के घूमने के प्लान में साउथ के साथ नॉर्थ के भी कई इलाके हैं जहां वो घूमने का मन बना रहे हैं.