आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर. दिन में निकली तेज धूप. अब मौसम विभाग ने इस दिन जताए तेज बारिश के आसार
आगरा में गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखा दिए हैं. शनिवार को आगरा में दोपहर के समय तेज धूप निकली. यह धूप चुभने वाली थी. उमस भरी गर्मी और धूप के कारण लोग बेहाल रहे. आगरा में बारिश को लेकर अभी तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान लगभग फेल साबित रहे हैं. घने काले बादलों का डेरा तो लगा रहा लेकिन बारिश नहीं हुई है. लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 27 जुलाई तक बारिश के आसार न के बराबर हैं. हालांकि इसके बाद बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दो दिन में तापमान और अधिक बढ़ सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 25/07/26) 34.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/07/26) 27.9
Departure from Normal(oC) 1.4