Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स CM Yogi in Agra: Agra is emerging as a safe, smart, and future-ready city for the youth…#agranews
बिगलीक्स

CM Yogi in Agra: Agra is emerging as a safe, smart, and future-ready city for the youth…#agranews

181

आगरालीक्स…सेफ, स्मार्ट और नौजवानों के लिए फ्यूचर सिटी बन रहा आगरा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 342.46 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास और लोकार्पण. जानिए और क्या—क्या कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर 342.36 करोड़ के कुल 53 विकास कार्यों व जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कर शिलापट्टों का अनावरण किया एवं जनपद वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी. दो दिवसीय दौरे पर आगरा आए सीएम योगी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के सतत प्रयासों से आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में भी तेजी से विकसित हो रहा है और आगरा में आधारभूत संरचना, पर्यटन, उद्योग तथा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग तीन माह पूर्व ₹6,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था और अब पुनः हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगरा की जनता ने वर्ष 2022 एवं 2024 के चुनावों में डबल इंजन सरकार पर विश्वास व्यक्त किया, जिसका परिणाम है कि प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है. उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद लंबे समय से लंबित एनओसी से जुड़े मामलों के समाधान से औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी. आगरा को औद्योगिक, पर्यटन एवं निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के विकास की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है.

सींगना में अंतर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र को किसानों के लिए बताया लाभकारी
सीएम योगी ने कहा कि आगरा के सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज तथा अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) एवं ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राफ्ट) जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य कर रही है. आगरा के प्रसिद्ध पेठा को भी विशेष पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आगरा को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जा रहा है. साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर भव्य संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है तथा उनके आगरा प्रवास से जुड़े ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण का कार्य भी किया जाएगा.

आगरा के धार्मिक स्थलों के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि बटेश्वर धाम, कैलाश मंदिर, गुरुद्वारा गुरु का ताल, गीत गोविंद वाटिका, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मस्थली बटेश्वर, फतेहपुर सीकरी तथा शौरीपुर जैन तीर्थ सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आगरा में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास के निर्माण को केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. हजारों करोड़ रुपये की लागत से पुलों, फ्लाईओवरों, सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, नए महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसी अनेक विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएँ आम थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाखों युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है तथा उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ वर्षों में लगभग 9 लाख युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की है.

आगरा के विकास कार्यों पर लघु फिल्म का किया प्रसारण
कार्यक्रम में जनपद आगरा में हुए विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया तथा ओडीओपी, कृषि यंत्रीकरण, पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएम आवास,आयुष्मान कार्ड आदि विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चैक वितरण, टैबलेट वितरण, टूलकिट, चाभी आदि प्रदान की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर जनपद आगरा की आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण तथा आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में 342.36 करोड़ के कुल 53 विकास कार्यों व जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कर शिलापट्टों का अनावरण किया एवं जनपद वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी.

कल विवि में कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात को आगरा में ही विश्राम करेंगे और कल 26 जुलाई को डॉ.आंबेडकर विवि के खंदारी स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों हेतु मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

error: Content is protected !!