आगरालीक्स…आगरा में आज सूरज ने बरसाई आग. 46 डिग्री तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा आज आगरा. दिन में निकलना आज खतरे से खाली नहीं था…इस सप्ताह राहत के आसार कम
आगरा में गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. लू के थपेड़े लोगों के चेहरों पर लग रहे हैं. पूरा आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में आया हुआ है. रविवार के बाद आज सोमवार को भी आगरा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. सुबह से ही सूरज की आग उगलती किरणों ने झुलसाना शुरू कर दिया था. सुबह 9 बजे ही धूप में एक पल ठहरना मुश्किल हो रहा था. दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक धूप में इतना तेज था कि मानो शरीर झुलस रहा हो. हर कोई गर्मी से परेशान दिखाई दिया. वहीं भीषण गर्मी के कारण ताजमहल में रायबरेली से आए एक पर्यटक के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार फिलहाल इस सप्ताह राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं. 13 जून को आंधी के साथ बारिश के आसार हैं लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/06/25) 45.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/06/25) 29.3
Departure from Normal(oC) 0.9