Thursday , 22 October 2026
Home बिगलीक्स Agra Weather: Alert issued for heavy rain accompanied by lightning and thunderstorms in Agra tomorrow, September 26…#agranews
बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for heavy rain accompanied by lightning and thunderstorms in Agra tomorrow, September 26…#agranews

253

आगरालीक्स…आगरा में कल 26 सितंबर को आकाशीय बिजली और आंधी तूफान का अलर्ट. भारी बारिश की संभावना. आगरा ​के जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी…

आगरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और आंधी तूफान के भी आसार जताए गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 26 सितंबर को मेघागर्जन/वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की जाती है कि आंधी-तूफान एवं आकाशीय विद्युत की स्थिति में सतर्क रहें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आगरा द्वारा इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है.

आंधी-तूफान के दौरान
सुरक्षित एवं पक्के भवन के अंदर रहें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
खिड़की, दरवाजे, बालकनी एवं कमजोर दीवारों से दूर रहें।
पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग, टीन शेड एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं के नीचे खड़े न हों।
खुले मैदान, खेत, छत अथवा ऊँचे स्थान पर जाने से बचें।
वाहन चलाते समय तेज आंधी आने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोक दें।
बिजली के तार टूटे हुए दिखाई देने पर उनसे दूर रहें तथा उन्हें छूने का प्रयास न करें।
मोबाइल टावर, विद्युत ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास न जाएँ।
घर की छत पर रखी ढीली वस्तुओं, टिन/चादर आदि को पहले से सुरक्षित कर लें।
पशु हानि से बचाव हेतु खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे , पेड़ के नीचे ,टीन शेड के नीचे न बांधे। पशुओं को चरही के लिए न छोड़ें

आकाशीय विद्युत (वज्रपात) के दौरान
बादलों की तेज गर्जना सुनाई देने पर तुरंत किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।
खुले मैदान, खेत, तालाब, नदी, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों से दूर रहें।
अकेले खड़े पेड़ के नीचे आश्रय न लें।
समूह में खुले स्थान पर खड़े होने के बजाय आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
बिजली चमकने के दौरान विद्युत उपकरणों का उपयोग कम करें तथा आवश्यकता होने पर मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद कर दें।
घर के अंदर रहते हुए खिड़की, दरवाजे एवं बालकनी से दूरी बनाए रखें।
यदि खुले स्थान पर फँस जाएँ तो तुरंत नीचे झुककर शरीर को यथासंभव छोटा रखें और जमीन पर सीधे न लेटें।
बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को विशेष रूप से सुरक्षित स्थान पर रखें।

विशेष अपील
बारिश,आकाशीय विद्युत एवं आंधी-तूफान को हल्के में न लें। मौसम खराब होने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचना पर विश्वास करें।
कंट्रोल रूम नम्बर 0562 2260550।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 18 degree

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है,...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 22nd October 2026

आगरालीक्स आगरा का 22 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जियो आईपीओ ने...

बिगलीक्स

Jio IPO 100 percent subscribe in 100 minute

नईदिल्लीलीक्स…. जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलते ही 100 मिनट में 100 प्रतिशत...

बिगलीक्स

Agra MLC Teacher Election: 11500 BJP workers campaigning for BJP Teacher Candidate Hari Kishore Tiwari

आगरालीक्स एमएलसी शिक्षक खंड का प्रचार आज थम जाएगा। शिक्षक व कर्मचारी...

error: Content is protected !!