Thursday , 17 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Weather: Alert of dense fog and cold day condition in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Weather: Alert of dense fog and cold day condition in Agra…#agranews

795

आगरालीक्स…आगरा में घना कोहरा और कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट. आगरा में अभी भी कई स्कूल खुले हुए हैं…डीएम के आर्डर का कर रहे इंतजार…जानें आज का तापमान

आगरा में नये साल की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दो दिन से घना कोहरा सुबह के समय छा रहा है. आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा. करीब 11 बजे धूप निकली. सुबह के समय कोहरे का प्रभाव इतना अधिक था कि हाइवे सहित राजमार्गों पर दृश्यता न के बराबर थी. पूरी ताजनगरी कोहरे के आगोश में ही लिपटी रही. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में 8 जनवरी तक कोहरा छाने के आसार हैं. शनिवार सुबह भी घना कोहरा छा सकता है और कोल्ड डे कंडीशन बरकरार रह सकती है.

कई स्कूल खुले हैं, डीएम के आदेश का इंतजार
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों यानी सरकारी स्कूलों में 14 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है लेकिन आगरा के अन्य प्राइवेट व निजी स्कूलों में छुट्टी का आदेश डीएम की ओर से जारी नहीं किया गया है. 31 दिसंबर के लिए ही डीएम ने 12वीं तक के सीबीएसई,कान्वेंट, मिशनरी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए थे लेकिन इसके बाद कोई आदेश नहीं आया है. आज भी कई स्कूलों के बच्चे घने केाहरे के बीच स्कूल जाते हुए दिखाई दिए. हालांकि अधिकतम प्राइवेट व कॉन्वेंट स्कूलों ने अपनी ओर से शीतकालीन अवकाश कर दिया है.

Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/01/25) 18.7
Departure from Normal(oC) -4.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/01/25) 7.6
Departure from Normal(oC) -0.7
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) NIL

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 64 society have PNG infrastructure, More than 5000 notice issued, Four societies soon LPG Free in Agra

आगरालीक्स आगरा की 4 सोसायटी पूरी तरह से एलपीजी मुक्त होंगी, यहां...

बिगलीक्स

NHAI Debars PNC Infratech for Three years, Stocks hit 52 week low

आगरालीक्स पीएनसी इंफ्राटेक पर एनएचएआई ने तीन साल के लिए लगाई रोक।...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Partly Cloudy weather forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 1.1 एमएम बारिश हुई है,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 17th September 2027

आगरालीक्स आगरा का 17 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ईपीएफ की अधिकतम...

error: Content is protected !!