Monday , 26 October 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: UP Veteran Badminton Championship in Agra from January 10…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: UP Veteran Badminton Championship in Agra from January 10…#agranews

422

आगरालीक्स…आगरा में यूपी वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप 10 जनवरी से. 300 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे चैंपियनशिप में भाग..प्रदर्शन के आधार पर होगा उत्तर प्रदेश टीम का चयन

बैडमिंटन संघ आगरा 10 जनवरी से 12 जनवरी तक विजय शर्मा मेमोरियल उत्तर प्रदेश वेटर इनारी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। भावना एस्टेट के निकट स्थित प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी में आयोजित प्रेस वार्ता में बैडमिंटन संघ आगरा की अध्यक्ष डॉ बीना लवानिया ने बताया कि स्वर्गीय विजय शर्मा जी की स्मृति में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विजय शर्मा जी खुद बहुत अच्छे बैडमिंटन खिलाड़ी थे और हमेशा खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में आगे रहते थे। डॉक्टर लवानिया ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश की एकमात्र प्रतियोगिता है जो वेटरेनस के लिए आयोजित की जाती है और इसमें 35 प्लस से लेकर 75+ आई वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ी प्रतिभा करते हैं। उन्होंने बताया पूरे उत्तर प्रदेश से लगभग 300 खिलाड़ियों की प्रविष्टि प्राप्त हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में सिंगल्स , डबल्स व मिक्स्ड डबल्स सभी आयु वर्गों में खेले जाएंगे।

बैडमिंटन संघ आगरा के मुख्य संरक्षक महेश नौटियाल के अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा जो गोवा में आयोजित हो रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी । उन्होंने यह भी कहा की यह आगरा के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ ने विश्वास जताते हुए आगरा को इस कैलेंडर वर्ष में दो प्रदेश प्रतियोगिताएं करने का अवसर दिया और इसी के साथ आगरा में बैडमिंटन संघ ने पांच रैंकिंग व जिला चैंपियनशिप आयोजित करने के साथ-साथ आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग के बारहवें सीजन का बहुत ही सफल आयोजन किया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष संघ ने 4.50 लाख रुपए कैश प्राइज के रूप में विजेताओं में वितरित किए और इसी के साथ डेढ़ लाख रुपए की स्कॉलरशिप आगरा के उदयीमान खिलाड़ियों को प्रदान की गई । ऐसा करने वाला आगरा उत्तर भारत का एकमात्र संघ है जो 63 वर्षों से लगातार जिला प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है । यही वजह है कि आज आगरा उत्तर प्रदेश में बैडमिंटन का एक बड़ा केंद्र बन चुका है जहां से लगातार अंडर-9 से लेकर सीनियर आयु वर्ग तक के चैंपियन मिल रहे हैं। हाल ही में दिसंबर माह में बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आगरा के आयुष अग्रवाल ने मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चैंपियन बन पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया ।

बैडमिंटन संघ आगरा के चेयरमैन विनोद सीतलानी व महासचिव राहुल पालीवाल के अनुसार वेटरन चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पुरी की जा रही है और प्रयास रहेगा की उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ खेल के प्रदर्शन का अवसर मिले । उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां गठित कर , पवन मंगल ,अविनाश चौधरी , नंदी रावत , एमपी भल्ला ,अनुभव सक्सेना , संतोष तिवारी व आशीष जसरोटिया को संयोजक नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारियां समझा दी गई है ।

बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व होशियार सिंह तरकर ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रखर अग्रवाल मेमोरियल एकेडमी में आयोजित की जा रही है। हाल ही में निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस अकादमी में 6 बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा अप्रूव्ड कोर्ट है व अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइट सहित सभी सुविधाएं यहां पर खिलाड़ियों को मिलेंगी ।
बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष संजय कालरा व कोषाध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा 15 निर्णायकों का पैनल नियुक्त कर दिया गया है व भारतीय बैडमिंटन संघ के ग्रेड वन अंपायर लखनऊ के रविंद्र चौहान चीफ रेफरी होंगे । उनके साथ रवि दीक्षित ग्रेड 1 अंपायर , व आगरा के भी मान्यता प्राप्त अंपायर व 30 लाइन जज की टीम उनका सहयोग करेंगे।

बैडमिंटन संघ आगरा के संरक्षक डॉ संदीप अग्रवाल व चंद्र मोहन सचदेवा के अनुसार इस प्रतियोगिता में पूर्व ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता , भारतीय थॉमस कप टीम के पूर्व खिलाड़ी अरुण कक्कड़ , रविंद्र सिंह, वेटरेन राष्ट्रीय चैंपियन जितेंद्र सिंह , अनिल श्रीवास्तव , आर एन सरकार सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जिससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । उन्होंने सब युवा खिलाड़ियों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में इस प्रतियोगिता को देखने आए और जोश और जज्बे से भरपूर वेटरेनस के अनुभव का लाभ उठाएं । प्रेस वार्ता के दौरान बैडमिंटन संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे साथ ही आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Deepti Sharma hits her second ODI century, plays an unbeaten innings of 106 runs against Zimbabwe

आगरालीक्स…आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का कमाल. वाइस कैप्टन बनते ही जड़ी...

स्पोर्ट्स

Agra News: Cricketers Supriya and Sampada selected in the UP senior women’s T20 team…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की दो क्रिकेटर सुप्रिया और संपदा यूपी सीनियर महिला टी 20...

स्पोर्ट्स

Agra News: Inauguration of the 57th Archbishop Dominic Athaide Memorial Football Tournament 2026 at St. Peter’s College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कालेज में शुरू हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट. 15 स्कूलों...

स्पोर्ट्स

Agra News: 15 players delivered an impressive performance and passed the karate belt grading examination…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित की...

error: Content is protected !!