आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन भारी बारिश, आंधी तूफान और वज्रपात का अलर्ट. आगरा आपदा प्रबंधन ने बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी…
आगरा में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है. इसके तहत 23 जून से 25 जून को भारी वर्षा होने एवं आंधी तूफ़ान के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शुभांगी शुक्ला द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है.एडवाइजरी में कहा गया है कि पशु हानि से बचाव हेतु खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे. पेड़ के नीचे, टीन शेड के नीचे न बांधे. पशुओं को चरही के लिए न छोड़ें, क्योंकि पशु भी स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों के नीचे छिपते हैं जो सुरक्षित नहीं है. खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें, छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें. पेड़ के नीचे न छिपे. जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे. पैर के नीचे सुखी लकड़ी, पत्ते रखें. बारिश के समय बर्तन, नहाने या कपड़े न धुलें. किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी कुलर या अन्य वस्तु को न छुएं. मोबाइल फोन पर बात न करें, जर्जर मकान से दूर रहें.
सोमवार को इतना रहा तापमानमौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को भी दोपहर के समय तेज बारिश हुई और दिनभर बादलों का डेरा लगा रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/06/25) 34.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/06/25) 27.0
Departure from Normal(oC) -0.9