आगरालीक्स…अलर्ट रहे, आने वाले सातों दिन भीषण गर्मी के, 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान. मौसम विभाग ने दी चेतावनी…
आगरा इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है. आम आदमी से लेकर पशु पक्षी तक हर कोई गर्मी से बेहाल है. दिन में धूप में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है. लोग डायरिया, हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं. रविवार को तो मानो आसमान से आग ही बरसी है. सुबह 7 बजे से ही धूप का चौंदा तेज किरणों के साथ निकल आया. 10 बजे के बाद से धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. गर्मी इतनी तेज थी कि शाम 6 बजे भी तपन महसूस हो रही थी.सात दिन का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में लू का रेड अलर्ट है. आने वाला पूरा सप्ताह प्रचंड गर्मी का हो सकता है. इस दौरान तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/05/26) 43.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/05/26) 26.2
Departure from Normal(oC) 0.7