मथुरालीक्स…प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने किए बांकेबिहारी जी के दर्शन. मंदिर में गीत भी गुनगुनाया. वृंदावन की गलियों में ई—रिक्शा से घूमे
प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास इस समय वृंदावन यात्रा पर हैं. आज रविवार को उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए और उनकी पूजा अर्चना की. यही नहीं इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में गीत भी गुनगुनाया. शनिवार को भी वे वृंदावन की गलियों में ई रिक्शा से घूमे और इस दौरान उन्होंने एक पुस्तक का विमोचन भी किया. शनिवार को अपने ब्रज प्रवास के पहले दिन कुमार विश्वास विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. उनहोंने वात्सल्य ग्राम स्थित संविद गुरुकुलम गल्र्स सैनिक स्कूल में साध्वी ऋतंभरा की उपस्थिति में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी पुस्तक का विमोचन किया. इसके बसद ई रिक्शा से वृंदावन की गलियों में भ्रमण करते दिखे. बाद में उन्होंने परिवार के साथ रंगनाथ मंदिर और राधारमण मंदिर में भी दर्शन किए. ब्रज प्रवास के दौरान वह केशी घाट भी पहुंचे और यहां बैठकर उन्होंने यमुना जी की शांत प्रवाह को निहारा.