आगरालीक्स…आगरा में दोपहर को तेज धूप ने महसूस कराई हल्की गर्मी. तापमान भी सामान्य से अधिक
दिसंबर का महीना शुरू हो गया है लेकिन आगरा में अभी कड़ाके वाली सर्दी नहीं पड़ी है. कोहरा भी नहीं छा रहा है वहीं दिन में तेज धूप निकल रही है. ऐसे में आगरा का तापमान सामान्य बना हुआ है. बुधवार को भी दिन में तेज धूप निकली. धूप का तेज अधिक था जिसके कारण हल्की गर्मी भी महसूस हुई. इसके अलावा रात का तापमान भी सामान्य से अधिक हुआ है.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 8 दिसंबर के बाद तापमान में कमी आएगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 03/12/25) 24.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/12/25) 11.6
Departure from Normal(oC) 0.7