आगरालीक्स…आगरा में जून के बाद जुलाई में भी बारिश न के बराबर हुई है. बादल दे रहे धोखा, बिना बारिश किए निकल रहे. मौसम विभाग के पूर्वानुमान हो रहे फेल. अब इस दिन जताए बारिश के आसार
आगरा में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. उमस के कारण न तो दिन को चेन मिल रहा है और न ही रात को आराम. बादल लगातार धोखा रहे हैं और बिना बरसात किए ही निकल रहे हैं. शुक्रवार को भी आगरा में घने बादल छाए. सुबह से ही मौसम बादलों का रहा लेकिन बादल चले गए और दोपहर में धूप भी खिल गई. हालांकि शाम को फिर बादल हुए और लगा कि बारिश होगी लेकिन कुछ बूंद गिरने के बाद ही वह थम गए. इसके कारण उमस और अधिक बढ़ गई है. जून में भी आगरा में बारिश न के बराबर हुई तो वहीं जुलाई माह में भी तीन बार ही बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग ने आगरा में 3 अगस्त को बारिश के आसार जताए हैं. हालांकि कल और परसों भी बादलों का डेरा लग सकता है लेकिन बारिश के आसार कम हैं.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/07/26) 34.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/07/26) 28.5
Departure from Normal(oC) 2.1