हरिद्वारलीक्स…बड़ा हादसा, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर में डूबकर चार कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में स्नान करते समय चार कांवड़ यात्री नदी में डूब गए. सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए हैं. चारों कांवड़िए चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. पुलिस ने शवों को जिला अस्प्ताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मृतकों की पहचान शिवांशु पुत्र पवन सिंह, नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश और रोहित पुत्र भवानी प्रजापति के रूप में हुई है. सभी चंडीगढ़ के रहने वाले थे और चारों कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आए थे. हादसे की सूचना परपुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.