आगरालीक्स…आगरा को धोखा दे रहे बादल, बिना बरसे निकल रहे. मौसम विभाग के पूर्वानुमान हो रहे फेल. उमसभरी गर्मी कर रही बेहाल. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा के लोग भीषण उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं. मौसम विभाग द्वारा लगातार आगरा में बारिश होने के आसार और अलर्ट जारी कर रहा है लेकिन उसके सारे पूर्वानुमान फेल हो रहे हैं. आगरा में बारिश नहीं हो रही है. बादल धोखा देकर जा रहे हैं. गुरुवार को भी आगरा के आसमान में कई बार बादल छाए लेकिन बिना बरसे ही निकल गए. कभी—कभी तो लगा कि जोरदार बारिश होगी लेकिन कुछ ही देर में बादल गायब हो गए. इससे उमसभरी गर्मी और ज्यादा बढ़ी है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के कम आसार हैं. अगले तीन दिन मौसम सामान्य रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 23/07/26) 31.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/07/26) 27.1
Departure from Normal(oC) 0.4