आगरालीक्स ….आगरा में कोहरे के साथ शीतलहर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम, कब तक छाएगा कोहरा।

आगरा में शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाने के साथ शीतलहर चल रही है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं और तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में भी हल्का कोहरा छाया एहेगा।
27 दिसंबर से बढ़ जाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 27 दिसंबर से कोहरा बढ़ जाएगा। घना कोहरा छाने के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
23-Dec 10.0 24.0 Moderate Fog
24-Dec 10.0 24.0 Moderate Fog
25-Dec 10.0 24.0 Moderate Fog
26-Dec 10.0 23.0 Moderate Fog
27-Dec 10.0 23.0 Fog or Mist
28-Dec 9.0 23.0 Fog or Mist