आगरालीक्स …आगरा में आज से गर्मी की दस्तक, एसी, कूलर और पंखा करा लें ठीक।

आगरा में शुक्रवार सुबह से ही गर्म कपड़ों में गर्मी महसूस हो रही है, हवा नहीं चल रही है। इससे सुबह का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।
34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा का तापमान 20 फरवरी तक 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंचेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
17-Feb 14.0 29.0 Clear sky
18-Feb 15.0 30.0 Clear sky
19-Feb 16.0 32.0 Clear sky
20-Feb 17.0 34.0 Clear sky
21-Feb 17.0 33.0 Mainly Clear sky
22-Feb 15.0 33.0 Mainly Clear sky