आगरालीक्स… आगरा की पॉश कॉलोनी की कोठी में मिला कारोबारी की बेटी का कंकाल, करीब एक महीने पहले मौत की आशंका।

कोठी नंबर 67, विजय नगर कॉलोनी का अंदर से ताला लगा हुआ था, गेट भी नहीं खुलता था। गुरुवार को गाजियाबाद निवासी रणवीर कोठी नंबर 67 पर पहुंचे, उन्होंने आवाज लगाई लेकिन गेट नहीं खुला। पुलिस को बुलाया गया इसके बाद गेट तोड़ा गया। अंदर करने में बुजुर्ग निर्मल देवी का कंकाल पड़ा हुआ था।
पिता और मां की मौत के बाद अकेली रह रहीं थी निर्मल देवी
रणबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि कोठी में उनकी बहन निर्मल देवी अकेली रह रहीं थी, उनके पिता की फाउंड्री नगर में खाद की फैक्ट्री थी, बहन
निर्मल देवी ने शादी नहीं की थी। 20 साल पहले पिता की मौत होने के बाद फैक्ट्री बेच दी थी और निर्मल देवी अपनी मां के साथ रहती थी, ढ़ाई साल पहले निर्मल देवी की मां की थी मौत हो गई, इसके बाद वे ही अकेली कोठी में रह रहीं थी।
एक महीने पहले मौत की आशंका
कमरे में कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आशंका है कि एक महीने पहले मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम से मौत कब हुई इसका आकलन किया जा सकेगा। निर्मल देवी कोठी में ही रहती थी, ज्यादा लोगों से मिलती भी नहीं थी इसलिए किसी को पता नहीं की उनके मौत कब हुई।