Agra Weather Forecast for 9th January 2023 #agra
आगरालीक्स ….आगरा में घना कोहरा और शीतलहर से 10 से 12 घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें, वाहनों की स्पीड पर लगा ब्रेक, मकर संक्रांति से बदलेगा आगरा का मौसम।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
आगरा में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर चलने से लोग परेशान हैं, तापमान भी लगातार कम हो रहा है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन भर कोहरा छाया रहेगा।
मकर संक्रांति से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जनवरी को सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर में धूप निकलेगी, 13 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 14 जनवरी को मकर संक्राति से मौसम बदल जाएगा और धूप निकलेगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
09-Jan 4.0 18.0 Dense Fog
10-Jan 6.0 17.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
11-Jan 7.0 18.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
12-Jan 10.0 20.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
13-Jan 10.0 20.0 Partly cloudy sky
14-Jan 9.0 20.0 Mainly Clear sky