आगरालीक्स..आगरा में सरकारी स्कूलों के बाद अब मिशनरी और कान्वेंट स्कूल खुलने जा रहे हैं। पूरे परिवार का रुटीन बदल जाएगा, सुबह पांच बजे से ही मम्मी पापा को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयारी करनी पड़ेगी। ( School’s in Agra reopen from 1st July 2024)
सरकारी स्कूल शुक्रवार से खुल गए, शहर के मिशनरी और कान्वेंट स्कूल एक जुलाई से खुल रहे हैं। सुबह सात बजे से स्कूल में कक्षाएं लगेंगी, बच्चों को छह से साढ़े छह बजे के बीच घर से निकलना पड़ेगा। अभी तक गर्मियों की छुटटी में बच्चे जमकर मस्ती कर रहे थे, देर रात तक सोने के बाद सुबह भी देर से उठ रहे थे। मगर, सोमवार से पूरा रुटीन बदल जाएगा।
होमवर्क पूरा करने में जुटे
इसके साथ ही बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक गर्मियों की छुटटी में मिले होमवर्क को पूरा करने में जुट गए हैं, होमवर्क ज्यादा है और हर रोज किया नहीं, इसके कारण बच्चों के साथ ही अभिभावक भी परेशान हैं।