आगरालीक्स….. आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में सुबह से ही तेज धूप निकल आई है। तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवा चल रही है। सुबह का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचेगा।
12 मई से छाएंगे बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 12 मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाएंगे लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
09-May 23.0 40.0 Clear sky
10-May 24.0 41.0 Clear sky
11-May 24.0 41.0 Clear sky
12-May 25.0 42.0 Mainly Clear sky
13-May 27.0 43.0 Partly cloudy sky
14-May 27.0 43.0 Partly cloudy sky