आगरालीक्स…आगरा में 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार. 42 डिग्री रहा आज का तापमान. कल से और अधिक बढ़ेगा…स्कूली बच्चे कर रहे समर वेकेशन का इंतजार
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. खासकर दोपहर के समय तो आसमान से मानो आग बरस रही हो. सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप असहनीय हो जाती है. लोग धूप में केवल मजबूरी में ही बाहर निकल रहे हैं. हालांकि शाम के समय मौसम में थोड़ा राहतपन आ जाता है लेकिन गर्मी कम नहीं है.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल से तापमान में लगातर बढ़ोतरी होगी और रविवार तक आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं रात के समय में भी गर्मी बढ़ेगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 14/05/25) 41.6
Departure from Normal(oC) -0.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/05/25) 23.8
Departure from Normal(oC) -1.6